रणवीर सिंह की सिम्बा ने पाचवें दिन कमाए 28.14 करोड़, 124.54 करोड़ रुपए पर पहुंचा कलेक्शन…

0
554

रोहित शेट्‌टी और रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा ने बॉक्सऑफिस पर 124.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिम्बा का पांचवे दिन कलेक्शन शेयर किया, जिसमें फिल्म के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है।

28 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को 20.72 करोड़, शनिवार को 23.33 करोड़, रविवार को 31.06 करोड़, सोमवार को 21.24 करोड़ और मंगलवार को 28.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन इंडिया में किया।

फिल्म ने मुंबई सर्किट में जबरदस्त कमाई की है। सिर्फ मुंबई सर्किट में ही इसकी कमाई 46 करोड़ रुपए हुई है जिसकी जानकारी भी तरण आदर्श ने दी है। साथ ही यह रणवीर सिंह की भी 100 करोड़ क्लब में चौथी फिल्म है। इससे पहले रणवीर सिंह की पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला-रामलीला ने 100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here