दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता, 68.84 रुपए हुआ रेट; लगातार 5वें दिन कमी…

0
412

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट सोमवार को लगातार 5वें दिन कम हुए। दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गया। इस साल यह पेट्रोल का सबसे कम रेट है। दिल्ली में डीजल 23 पैसे सस्ता होकर 62.86 रुपए प्रति लीटर हो गया। यह मार्च के बाद सबसे कम रेट है।

मुंबई में डीजल 25 पैसे सस्ता हुआ
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 20 पैसे कम होकर 74.47 रुपए हो गई। वहां डीजल का रेट 25 पैसे कम होकर 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का रेट कम होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल सस्ता कर रही हैं।

इस साल 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। उस दिन दिल्ली में पेट्रोल का रेट 84 रुपए और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था। वहीं, दिल्ली में डीजल की कीमत 75.45 और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।

केंद्र और एनडीए शासित 12 राज्यों की ओर से 4 अक्टूबर को ढाई-ढाई रुपए की राहत देने के बाद 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल 5-5 रुपए सस्ते हुए थे। इसके बाद क्रूड के रेट घटने की वजह से 18 अक्टूबर के बाद से कीमतें लगातार कम होना शुरू हुईं। तब से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 13.97 रुपए सस्ता हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here