महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव ससुरारी जन फरार लडक़ी के मायके वालों का हत्या का आरोप
आगरा थाना बरहन के गांव यूसुफपुर में दहेज के लोभी भेड़ियों ने एक और महिला की दहेज के खातिर जान ले ली हत्यारे हत्या कर फरार हो गए गांव युसूफपुर निवासी अवनीश पुत्र रोशन लाल की शादी की एक वर्ष पहले थाना जसराना के गांव नगला जाट निवासी महाराज सिंह पुत्री विजय कुमारी से हुई थी। परिवारीजनों का आरोप है। की शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालजनों ने लड़की को परेशान करने लगे थे।और दहेज की मांग की कई बार मामला शांत किया गया था। लेकिन मामला शांत नहीं हो सका गुरुवार की दोपहर ससुरारी जनों ने हत्या कर दी और उसे पंखे के पास फंदे पर लटका दिया था।टीवी चालू करे आरोपी फरार हो गए मायके वालों को लड़की की हत्या की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंचे गए लड़की के मायके वालो का कहना है।कि लड़की की हत्या कर उसे लटका दिया गया है।और ससुरालीजन फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे पर लटकी महिला के शव को नीचे उतार के पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं थाना अध्यक्ष बरहन का कहना है। कि लड़की ने आत्महत्या की है ससुरालीजन डर से गांव में छुपे हुए हैं।सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार
प्रेम पाल सिंह पहुंचे