एजुकेशन डेस्क। यूजीसी नेट (UGC NET) 2018 एग्जाम मंगलवार से NTA द्वारा आयोजित किया जाएगा। एग्जाम 18 से 22 दिसंबर 2018 तक दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक होगी वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे होगा। यूजीसी नेट एग्जाम भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिन्होंने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वे UGC NET या NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
– यूजीसी नेट दिसंबर 2018 के एग्जाम में 2 पेपर होंगे पहले पेपर में टीचिंग/ रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनल एबिलिटी, कॉम्प्रिहेंसन, डायवरजेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे।
– इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे जो 100 नंबर के होंगे पेपर 1 को सॉल्व करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
– कैंडिडेट्स द्वारा सिलेक्ट किए गए सब्जेक्ट से दूसरे पेपर में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 100 सवाल होंगे जो 200 नंबर का होगा। पेपर 2 के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड