आत्महत्या

0
231

आगरा | आगरा में एक महिला ने यमुना में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आस-पास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो बचाव के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह उसे यमुना से बाहर निकाल लिया। उसकी सांसें चल रहीं थीं, लेकिन वह बेहोश थी। कुछ देर बाद जब उसे होश आया, तो लोगों ने पूछताछ की। महिला ने बताया उसका पति सपा का नेता है। वह उसकी हरकतों से परेशान है। इसलिए आत्महत्या करना चाहती थी। महिला सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। कैलाश घाट पर पहुंचकर उसने यमुना में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि आस-पास के लोगों ने उसी समय यमुना से उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि, नदी में डूबने की वजह से वह बेहोश हो गई थी। कुछ देर जमीन पर पड़े रहने के बाद उसे होश आ गया। सूचना पर सिकंदरा चौकी इंचार्ज अरुण भाटी भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनके पहुंचने से पहले ही उसका देवर और अन्य परिवारीजन उसे घर ले गए। वह जिस सपा नेता का नाम ले रही थी, उसने इस तरह की किसी घटना के होने की पुष्टि नहीं की।