उमरिया | उमरिया में मासूम की जान मुश्किल में फंस गई है। यहां 4 साल का एक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह 11 बजे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है।जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है। पुलिस ने पाइप के जरिए बोर के अंदर ऑक्सीजन बच्चे तक सप्लाई कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे। चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल मे गिरने की जानकारी मिलते ही शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती मुश्किलों...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही दिल्ली के बलजीत नगर की रहने वाली रितु...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
Covid-19: मास्क धोते समय की गईं ये गलतियां पड़ न जाए सेहत पर भारी,...
Covid-19 Basic Mask Hygiene Mistakes: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई हैं। लोगों को कोविड-19 संक्रमण से...
आधार पर लगा फोटो बदलवाने के आसान स्टेप्स….
अक्सर कहा जाता है कि वोटर आईडी और आधार पर फोटो जितनी खराब दिखती है, व्यक्ति उतना खराब नहीं होता। तो जनाब! अगर आपको...