फंदा लगा कर जान दी…

0
137

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद में एक जिम ट्रेनर ने घर में फंदा लगा कर जान दे दी। कुछ महीने पहले ही उसका पत्नी से तलाक हुआ था और परेशान रहता था। बेटी भी उसके साथ रहती थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शिवनगर में रहने वाले 28 वर्षीय गोविंद राम ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक जिम ट्रेनर का काम करता था और कुछ माह पहले ही उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक हुआ था। उसकी बेटी उसके साथ ही रह रही थी। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था और उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी से विवाद हो गया था। कोर्ट तलाक़ का केस चला और अभी कुछ महीने पहले ही दोनों में तलाक हुआ था। फिलहाल उसकी बेटी उसके साथ रहती थी।