मुंबई – बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह के स्टूडियो में काम करने वाली एक महिला ने नींद की गोलिया खा कर खुदकुशी कर ली है। महिला की पहचान सौम्या सोएब खान(28 साल) के रुप में हुई है। सौम्या मीका के मैनेजर के रुप में काम कर रही थी। मामले की जांच कर रही वर्सोवा पुलिस का कहना है कि सौम्या ने नींद की गोलियों का ओवरडोज लेकर अपनी जान दी है। घटना 2 फरवरी 2020 की है। मीका सिंह के स्टूडियो (मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बंगला नं. 19) में 02 फरवरी को 28 साल की सौम्या सोएब खान नाम की महिला ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सौम्या ने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण पुलिस सभी संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है। सौम्या का शव उनके घर पंजाब ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सौम्या के माता-पिता नहीं हैं, दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्या मुंबई में मीका सिंह के स्टूडियो में ही रहती थी। सौम्या की मौत के बारे उनके पति जोहेब खान और सिंगर मीका सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया। सौम्या की मौत पर दुख जताते हुए मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। उन्होंने सौम्या की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, ‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।’
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य
सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल...
24 घंटे में 18 सेमी बारिश……मुंबई
मुंबई - यहां भारी बारिश के कारण कई इलाकों जलभराव के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहां पिछले 24 घंटों में करीब 18...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां 3907 करोड़ रुपये की योजनाओं का...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां 3907 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा...