मां की मौत हो गई……

0
445

मुंबई – शहर के अंधेरी इलाके में घर से जेवर गायब होने पर मां और बेटी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने सुसाइड का प्रयास किया। इसमें मां की मौत हो गई है, जबकि बेटी की हालत गंभीर है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  अंधेरी पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम 6:15 बजे प्रिया सागर (31 साल) ने घर में पाया कि उसके कुछ जेवर नहीं मिल रहे हैं। इस पर उसने मां कमल (46) से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह सोमवार को इसे लौटा देगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और मामला इस कदर बढ़ा कि प्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रिया के पिता उसे इलाज के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गए। यहां प्रिया की हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच घर के नौकर ने पाया कि कमल लापता है तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि कमल ने शाम करीब 6:45 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां की मौत पर पुलिस ने एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज कर ली है।