बाेलेराे गाड़ी ने राैंद दिया…….

0
478

मनिका – मनिका थाना क्षेत्र के औराटांड़ गांव में शनिवार रात डांस कर रहे बारातियाें काे उनकी ही बाेलेराे गाड़ी ने राैंद दिया। इस घटना में दुल्हन के चचेरे भाई लाली गांव निवासी मंगरा उरांव (11) की माैत हाे गई। मंगरा, दुल्हन का चचेरा भाई था। धर्मेंद्र उरांव, सकेंद्र उरांव, दीपक उरांव, नेपाली उरांव और ज्ञानचंद उरांव सहित सात लाेग घायल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र, दीपक और सकेंद्र काे रिम्स (रांची) रेफर किया गया है। अन्य घायलाें का सदर अस्पताल लातेहार में इलाज चल रहा है। घटना के बाद बाेलेराे चालक फरार हाे गया। ग्रामीणाें के मुताबिक औराटांड़ निवासी झरी उरांव की बेटी सुनीता की शादी बालगाेविंद उरांव से हाेनी थी। लातेहार के धनकारा गांव से बारात आई थी। बाराती और कन्या पक्ष के लाेग डांस कर रहे थे। तभी बाेलेराे चालक सहेंद्र उरांव ने तेज गति से गाड़ी आगे बढ़ा दी। इससे आठ लाेग इसकी चपेट में आ गए और एक की माैके पर ही माैत हाे गई। सूचना पाकर मनिका पुलिस पहुंची और शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद ग्रामीणाें ने बाेलेराे सहित कई गाड़ियाें में ताेड़फाेड़ की। बारातियाें काे बंधक बना लिया। शादी और विदाई राेक दी। ग्रामीण आराेपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आखिरकार गांव के प्रबुद्ध लाेगाें और मुखिया के समझाने पर मामला शांत हुआ। रविवार सुबह शादी हुई और 11 बजे दुल्हन की विदाई हाे सकी।