छेड़छाड़ करने का आरोप……

0
391

जूनागढ़. – यह एक महिला ने अपने 70 वर्षीय ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बहू ने छेड़छाड़ का वीडियो भी बनाया है, पर पति समेत घर को कोई सदस्य इसे मानने को तैयार नहीं है। उधर ससुर ने कहा है कि मुझे नशीला द्रव्य पिलाकर यह वीडियो बनाया गया है। इस परिवार में दो बेटे हैं। इसमें से एक बेटा अलग घर में रहता है। एक बेटा अपने माता-पिता के साथ रहता है। इसमें बेटे के पिता ने अपनी बहू से छेड़छाड़ की। इस छेड़छाड़ से तंग आकर बहू ने अपनी सफाई में एक वीडियो भी बना लिया है। अब उस वीडियो पर न तो पति और न ही घर का कोई सदस्य विश्वास करने को तैयार है। छेड़छाड़ होने के बाद भी बहू किसी तरह का केस करने को तैयार नहीं है। इसलिए कानून भी उसकी मदद नहीं कर सकता। दूसरी ओर समाज की महिलाओं ने कहा है कि ऐसी मामले बाहर आने ही चाहिए। यदि सभी लोग इस तरह से मामले को दबाने में लग गए, तो घर के सदस्यों की हिम्मत बढ़ जाएगी। वे कानून से नहीं डरेंगे। पीड़िता यहां शिकायत कर सकती हैं जूनागढ़ जिले की घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर, पुरानी सिविल हॉस्पिटल केम्पस, ब्लड बैक के बाजू में आजाद चौक में शिकायत कर सकती हैं। यहां पर महिलाओं से संबंधित सभी शिकायतों को ध्यान से सुनकर उसके समाधान की दिशा में प्रयास होगा। पिछले 6 महीनों में यह 58 महिलाओं को समझाइश दी गई है।