दूल्हों पर लगाम कसने जा रही…….

0
363

चंडीगढ़ –विदेश मंत्रालय ऐसे विदेशी दूल्हों पर लगाम कसने जा रही है जो भारत में शादी करवाकर विदेश भाग जाते हैं और बाद में वापस नहीं आते। ऐसे दूल्हों का पासपोर्ट अब उनकी शादी की रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करेगा। यदि ऐसे विदेशी दूल्हे 30 दिन के भीतर मैरिज रजिस्टर्ड नहीं करवाते और उसकी पत्नी विदेश मंत्रालय या पासपोर्ट ऑफिस में शिकायत कर दे तो विदेश मंत्रालय उनके पासपोर्ट रद‌्द कर देगा। चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अफसर शिवास कविराज ने यह जानकारी दी। विदेशी दूल्हों के पासपोर्ट रद‌्द करने में मंत्रालय को कई तरह की दिक्कतें आती है। उन्हें जो भी लीगल नोटिस भेजे जाते हैं, वे विदेश में उन तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे मामले में कोर्ट बार-बार नोटिस भेजता है। नोटिस सर्व न होने की स्थिति में विदेश मंत्रालय भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। अब विदेश मंत्रालय एक वेबसाइट बनाने जा रहे है। सभी नोटिस उस वेबसाइट में डाल दिए जाएंगे। इससे साबित हो जाएगा कि दूल्हों ने नोटिस देख लिया है, यानि उन्हें सर्व हो गया है। ऐसी स्थिति में विदेश मंत्रालय को उनके पासपोर्ट रद्द करने में भी सुविधा होगी।