गोली मारकर हत्या…..

0
473

पटना – पटना के दानापुर के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र आलोक रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार आधी रात की है। परिजनों के अनुसार हत्यारे आलोक से पहचान के थे। आलोक खाना खाने के बाद घर से अपने दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला था। उसे हॉस्टल के रूम में गोली मारी गई। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। आलोक को गोली लगने के बाद दो युवक (हिमांशु व एक अन्य) अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाने के लिए युवकों ने आलोक की बाइक का इस्तेमाल किया। युवक आलोक को लेकर रुबन अस्पताल पहुंचे। यहां सीट खाली न होने के चलते उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद एम्बुलेंस से आलोक को उमा अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही आलोक ने दम तोड़ दिया। आलोक की मौत के बाद दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आलोक की बाइक मेडिपार्क से बरामद की है।  दोनों युवक के फरार होने पर ड्राइवर ललन प्रसाद एम्बुलेंस को पाटलीपुत्र थाना ले गया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हृदयानंद यादव ने कहा कि मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। बिस्तर पर खून गिरा था। वहां से एक खोखा मिला है। आलोक के सिर में गोली मारी गई थी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक के दोस्त ने उसके परिजनों ने घटना की सूचना दी थी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पाटलीपुत्र थाना जाने को कहा गया। थाना पहुंचने पर परिजनों को आलोक का शव मिला।