दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म…

0
464

खूंटी – दो अलग-अलग जिलों में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में रिश्तेदार ही आरोपी हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिगों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को जल्द कड़ी सजा देने की मांग की है। पहला मामला धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के चांच का है। यहां तीन साल की बच्ची के साथ उसके 22 वर्षीय मौसेरे भाई ने गुरुवार को वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, पतलाबाड़ी निवासी बच्ची सरस्वती पूजा के मौके पर मौसी के घर आई थी। इस दौरान आरोपी उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, घटना के बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद चिरकुंडा थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  दूसरी घटना खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र का है। यहां चौथी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा के साथ उसके गोतिया के चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना 26 जनवरी की शाम लगभग सात बजे की है। घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी बड़ाइया मुंडू उसे बहल-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं नहीं बताया। 28 जनवरी को जब दर्द असहनीय हो गया तो उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने महिला मंडल के सदस्यों के साथ मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने बताया कि नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।