वाराणसी – तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा…। जैसे स्लोगनों से युवाओं को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज बनाई थी। लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आजाद हिंद मार्ग स्थित सुभाष भवन में दो दिवसीय सुभाष महोत्सव मनाया जाएगा। उसी दिन यहां बोस के मंदिर को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस मंदिर में पुजारी दलित महिला होगी। महोत्सव विशाल भारत संस्थान द्वारा मनाया जाएगा। संस्था के संस्थापक और बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव श्रीवास्तव कई दशकों से सुभाष चंद्र बोस पर रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने अपने मकान का नाम भी सुभाष भवन रखा है। उनके द्वारा सुभाष चंद्र बोस के मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जो 23 जनवरी को देश की जनता और 40 देशों के सुभाष वादी लोगों दर्शन के लिए खुल जाएगा। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने दावा किया कि देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान देने वाले सुभाष चंद्र बोस का यह पहला मंदिर होगा। जहां जाति के बंधन को तोड़ते हुए मंदिर की पुजारी महिला होगी, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी देश को देगी। मंदिर ठीक सुभाष भवन के बाहरी हिस्से में है। 4/4 स्क्वॉयर फिट के क्षेत्रफल में बने इस मंदिर की ऊंचाई 11 फिट है। जिसमें सुभाष चंद्र बोस की आदम कद प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा का निर्माण ब्लैक ग्रेनाइट से बनी है। सीढ़ी का कलर लाल और आधा सफेद रंग का है। मंदिर की सीढ़ियों, आधार व प्रतिमा को खास रंग दिया गया है। डॉक्टर राजीव बताते हैं कि, लाल रंग क्रांति का प्रतीक, सफेद शांति का और ब्लैक शक्ति का प्रतीक है। क्रांति से शांति की ओर चलकर ही शक्ति की पूजा की जा सकती है। मंदिर के कपाट खुलने व बंद होने का समय निर्धारित है। सुबह 7 बजे भारत मां की प्रार्थना के साथ मंदिर का पट जनता के लिए खुल जाएगा। शाम 7 बजे आरती संग पट बंद हो जाएगा। सुबह, दोपहर और शाम को अन्य मंदिरों की तरह सुभाष जी को प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा, जो आने वाले लोगों में वितरण भी होगा। मंदिर के ठीक सामने दीवाल पर नेताजी से जुड़ा इतिहास पढ़ने को मिलेगा। जिसे सुभाष वाल कहा जाएगा। कोई चाहे तो मंदिर की परिक्रमा भी आसानी से कर सकता है। आजाद हिंद फौज का स्मृति स्तंभ सिंगापूर में है। इन स्तंभों का नाम एकता, विश्वास और त्याग है। ये प्रतीकात्मक स्तंभ जल्द ही मंदिर के पास सुभाष भवन में बनेगा। मंदिर में रोज प्रतिमा का वस्त्र पुजारी द्वारा बदला जाएगा। वस्त्र सुनहले रंग का होगा। जिसे कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। प्रतिमा के ऊपर छत्र भी सुनहला होगा।डॉ. राजीव श्रीवास्तव 90 के दशक से कूड़ा बीनने वाले, गरीब बच्चों पर कार्य कर रहे हैं। 700 से ज्यादा बच्चे उनसे जुड़े और उनके मार्गदर्शन में वो कहीं न कहीं रोजगार, शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ गए। बेसहारा बच्चो के लिए उन्होंने कर्ज लेकर उन्होंने 2019 में सुभाष भवन बनवाया। इस भवन में हर धर्म व वर्ग से संबंध रखने वाले बेसहारा बच्चे रहते हैं। सुभाष भवन में एक तरफ अजान तो दूसरी तरफ घंटा घड़ियाल की धुन पर आरती सुनाई देती है।
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती मुश्किलों...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही दिल्ली के बलजीत नगर की रहने वाली रितु...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
Covid-19: मास्क धोते समय की गईं ये गलतियां पड़ न जाए सेहत पर भारी,...
Covid-19 Basic Mask Hygiene Mistakes: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई हैं। लोगों को कोविड-19 संक्रमण से...
आधार पर लगा फोटो बदलवाने के आसान स्टेप्स….
अक्सर कहा जाता है कि वोटर आईडी और आधार पर फोटो जितनी खराब दिखती है, व्यक्ति उतना खराब नहीं होता। तो जनाब! अगर आपको...