नई दिल्ली – अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण करवाने वाले ट्रस्ट के 17 सदस्यों की सूची तैयार है। विहिप सूत्रों के अनुसार सूची में आधे से ज्यादा सदस्य मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे अयोध्या के संत-महंत हैं। विहिप पदाधिकारियों का भी ट्रस्ट में दबदबा रहेगा। वहीं, आरएसएस के कुछ पदाधिकारी और धार्मिक-सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत विद्वान भी सदस्य बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट में 16 या 17 सदस्य होंगे। इस पर अभी अंतिम फैसला बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने और मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने की प्रक्रिया 3 महीने में पूरी करने के निर्देश दिए थे। केंद्र सरकार के पास इसके लिए 16 दिन बचे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट और मस्जिद के लिए जमीन के विकल्पों पर 30 जनवरी तक फैसला हो जाएगा। 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में ट्रस्ट से जुुड़ा बिल पेश होने की पूरी संभावना है। सूत्रों के अनुसार संरक्षक मंडल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा राम मंदिर ट्रस्ट में 16-17 सदस्य रहेंगे। संभावित नाम हैं। अयाेध्या से: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, निर्माेही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, दिगंबर निर्वाणी अणी अखाड़ा के महंत सुरेश दास, बड़ा स्थान के महंत अवधेश दास, सद् गुरु सदन के महंत सियाकिशोरी शरण दास, रामानुज संप्रदाय कौशलेश सदन के महंत वासुदेवाचार्य , अशर्फी भवन के महंत श्रीधराचार्य का नाम ट्रस्ट के सदस्यों की सूची में होने की संभावना है। कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के 33वें प्रमुख विश्वप्रसन्ना तीर्थ, ज्योतिष पीठ बद्रिका आश्रम के श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, गोविंदगिरी महाराज और योगी आदित्यनाथ की गोरक्ष पीठ गोरखपुर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय, ओम प्रकाश सिंघल काे भी जगह मिलने की संभावना है। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के अलावा यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इसमें ट्रस्ट के सदस्य ही शामिल रहेंगे। इस समिति में आरएसएस का भी कोई प्रतिनिधि शामिल हो सकता है।
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती मुश्किलों...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही दिल्ली के बलजीत नगर की रहने वाली रितु...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
Covid-19: मास्क धोते समय की गईं ये गलतियां पड़ न जाए सेहत पर भारी,...
Covid-19 Basic Mask Hygiene Mistakes: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई हैं। लोगों को कोविड-19 संक्रमण से...
आधार पर लगा फोटो बदलवाने के आसान स्टेप्स….
अक्सर कहा जाता है कि वोटर आईडी और आधार पर फोटो जितनी खराब दिखती है, व्यक्ति उतना खराब नहीं होता। तो जनाब! अगर आपको...