तैमूर अली खान ने किया ऐसा कारनामा, करीना-सैफ भी जानकर हो जाएंगे हैरान

0
707

बॉलीवुड स्टार किड्स में से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले तैमूर अली खान ने एक बड़ा काम कर दिखाया है। तैमूर ने जो किया ऐसा तो उनके मम्मी-पापा करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नहीं कर पाए हैं। दरअसल, याहू ने खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट निकाली है। और आप ये जानकर हैरान होंगे कि 2 साल के तैमूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तैमूर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

बता दें कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी हैं, दूसरे नंबर पर राहुल गांधी, तीसरे नंबर पर दीपक मिश्रा, चौथे पर विजय माल्या, पांचवे पर नीरव मोदी, छठे पर एम जे अकबर, सातवें पर महेंद्र सिंह धौनी, आठवें पर दीवपीर, 9वें नंबर पर प्रिया प्रकाश और 10वें पर तैमूर अली खान हैं।

याहू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र में आने वाला तैमूर अली खान है। तैमूर की तस्वीरें और खबरें इंटरनेट पर खूब देखी और सर्च की जाती हैं।

PM मोदी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने किया ये स्पेशल मैसेज

पति विराट कोहली के संग शादी और अफेयर को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का शर्मा

सैफ अली खान को ‘सर’ कहकर बुलाते हैं तैमूर

हिन्दुस्तान को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से पूछा कि तैमूर को मिल रही इतनी पॉपुलैरिटी से उन्हें कोई परेशानी होती है या वो इसे कैसे देखते हैं तो सैफ ने कहा था, ‘हम इस बात को नॉर्मली देखते हैं लोग फोटो लेते हैं और उसे इतना पसंद करते हैं। वो है भी बहुत स्वीट मुझे भी उसकी फोटो लेना पसंद है।’

सैफ ने आगे कहा था, ‘वो अब कुछ-कुछ बोलने लगा है जैसे हाय, पानी, कम-कम, दादा, अब्बा और कभी-कभी तो वो मुझे सर भी कहता है क्योंकि उसकी आया मुझे सर कहती है।’

तैमूर के फैन हैं अजय देवगन

हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे अजय देवगन से करण ने पूछा कि सलमान, शाहरुख और आमिर खान मे से आपको कौन सा खान सबसे पंसद हैं?तो इस सवाल का तपाक से जवाब देते हुए अजय देवगन ने तैमूर अली खान का नाम आगे रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here