5 लोगों की मौत…..

0
370

बिहार – बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार सुबह ऑटो और पिकअप की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 एक ही परिवार के हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना एनएच 77 पर महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के कोडलहिया के पास की है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो सवारियों को लेकर रुन्नीसैदपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद करीब 3 किलोमीटर तक जाम लग गया। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा है।