रायपुर – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश भर में इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे से हो गई है। इसके साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। प्रदेश में फिलहाल ज्यादा जगहों पर कांग्रेेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कई स्थानाें पर निर्दलीय अागे हैं। इन सबके बीच महासमुंद में भाजपा का खाता खुल गया है। यहां के भखारा वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ साहू ने जीत दर्ज कर ली है। प्रदेश में 2840 वार्डों के लिए 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। इसमें 10,162 पार्षद पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार मतदान में खास बात यह रही कि प्रदेश में 16 साल बाद बैलेट पेपर से चुनाव हुए। राजधानी रायपुर के सभी 70 वार्डों के लिए होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना स्थल बनाया गया है। हर वार्ड के 2-2 टेबल बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेशभऱ से 10 हजार 161 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना स्थल के गेट में सुबह साढ़े 6 बजे से भीड़ उमड़ गई है। पासधारियों को भी जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। एक प्रत्याशी के साथ दो अभिकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति है। सुरक्षा और ट्रैफिक में 500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पार्टी के मफलर, पट्टा और मोबाइल, गुटखा ले जाना प्रतिबंधित है। सुबह सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने अभिकर्ता हो और उनके एजेंट की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम की सील तोड़ कर स्ट्रांग रूम खोला है। महासमुंद के भखारा वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ साहू ने जीत दर्ज की। कोंडागांव नगर पालिका के दो वार्डों में भाजपा को बढ़त। मुंगेली के दो वार्ड, जगदलपुर के तीन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे व एक पर निर्विरोध हुआ चयन, एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे सभी जगह पहले डाकमत पत्रों की गिनती की जा रही है। मतपेटियों से निकले पत्रों को प्रत्याशियों के अनुसार अलग-अलग रखा जा रहा है। इसके बाद 50-50 का सेट बनाकर गिनती शुरू होगी। कोंडागांव नगर पालिका की प्रतिष्ठित सीट विकास नगर पर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष तरसेमसिंह गिल और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव में कांटे की टक्कर। पेटियों से निकले बराबर बराबर मत। अंबिकापुर में चुनाव परिणाम से पहले पूर्व पार्षद इस्लाम सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज। चुनाव प्रचार के दौरान जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का है आरोप। महासमुंद में भी मतगणना शुरू। मतपेटियां खोली गईं। धमतरी में मतगणना अभी नहीं हो सकी शुरू। कुछ कागजी कार्यवाही को लेकर अटका मामला , रिटर्निंग ऑफिसर ने अभिकर्ताओं और एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर खोला ताला ,प्रदेश में एक साथ सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना | रायपुर में सुबह 6 बजे से ही मतगणना स्थल पर जुटी है भीड़ , निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को प्रदेश में हुए नगरीय निकायों को लेकर अनंतिम आंकड़े भी जारी कर दिए गए। प्रदेश में इस बार 78.73 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, पिछले चुनावों से इस बार मतदान में काेई खास अंतर नहीं पड़ा है। वर्ष 2014-15 में 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि, राजधानी रायपुर में गड़बड़ी के चलते पहली बार पुनर्मतदान कराना पड़ा। राज्य में 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका, 103 नगर पंचायत और 151 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ। इसके लिए कुल 5406 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश गठन के बाद पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। इससे पहले के निकाय चुनावों में जहां जनता ही मेयर और अध्यक्ष के लिए मतदान करती थी, लेकिन इस बार पार्षद उनका चयन करेंगे। हालांकि, 1994 में महापौर-अध्यक्षों का निर्वाचन पार्षदों के जरिए होता था। इसके बाद व्यवस्था बदली और फिर 1999 से महापौर और अध्यक्ष के सीधे चुनाव होने लगे। पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी सत्ता के चुनाव को गूगल से लिंक किया।
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य
सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल...
24 घंटे में 18 सेमी बारिश……मुंबई
मुंबई - यहां भारी बारिश के कारण कई इलाकों जलभराव के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहां पिछले 24 घंटों में करीब 18...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां 3907 करोड़ रुपये की योजनाओं का...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां 3907 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा...