युवक की हत्या……..

0
392
बीजापुर-  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी। युवक का शव मंगलवार सुबह मोरमेड-तोयनार चौक पर पड़ा मिला। शव के पास ही नक्सलियों के फेंके पर्चे भी मिले हैं। इसमें नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक, दुपेली गांव निवासी माड़वी रामलु का नक्सलियों ने कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया था। नक्सलियों काे शक था कि माड़वी पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देता है। इसके बाद नक्सलियों ने माड़वी की हत्या कर दी और मंगलवार सुबह उसका शव तोयनार मार्ग पर मोरमेड चौक के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि माड़वी एक आदिवासी युवक था। उसका पुलिस से किसी भी तरह का संबंध नहीं था। अपनी पैठ खोते नक्सली बौखलाहट में इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वे भोले भाले ग्रामीणों को अपना निशाना बनाते हैं।
सितंबर माह में बीजापुर में ही नक्सलियों ने कक्षा 12वीं के एक छात्र की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों को उसपर भी पुलिस मुखबिरी का शक था। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक महीने में बीजापुर में तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है और 5 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है