तिरुवनंतपुरम- केरल में बाढ़ और बारिश से आठ जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। सोमवार को राज्य में मरने वालों को आंकड़ा 72 तक पहुंच गया। 58 लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से ढाई लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित कर 1640 राहत शिविरों में रखा गया है। दूसरी ओर, कर्नाटक के 17 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं। यहां बीते 12 दिन में 40 लोगों की जान गई, जबकि 14 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त से लगातार जारी बारिश और बाढ़ में 72 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य में 2500 से ज्यादा घर पूरी तरह बर्बाद हो गए। भारी बारिश के चलते करीब 100 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। रविवार शाम तक मलप्पुरम में 23, कोझिकोड में 17 और वायनाड में 12 और शव बरामद हुए। पलक्कड़ जिले के करीब 10 आदिवासी इलाके का संपर्क टूटने से सैकड़ों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। केरल में रेलवे ट्रैक पर पेड़ और चट्टान गिरने की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाढ़ का जायजा लेने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं। रविवार को उन्होंने मलप्पुरम के निलांबुर का दौरा किया। यहां 8 अगस्त भूस्खलन के बाद 35 घर दब गए। चश्मदीदों का दावा है कि यहां कम से कम 65 लोग जिंदा दफन हो चुके हैं। एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। निलांबुर में अब तक 11 लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं अधिकारियों के मुताबिक, 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वायनाड जिले के पुथुमाला में भी भूस्खलन से 10 लोगों की मौत हुई। यहां 7 लोग लापता हैं। दूसरी ओर, कर्नाटक के 17 जिले बारिश और बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। 1 अगस्त से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लापता हैं। बेलगावी में बाढ़ ने तबाही मचाई है। सेना और एनडीआरएफ ने राज्य में 5 लाख 81 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला। सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 1168 राहत शिविर बनाए हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेलगावी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उनके साथ थे। मौसम विभाग ने बेलगावी में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
Popular News
13 वर्ग किमी में कैसे रहेगा….
भोपाल - मप्र में 526 बाघों के होने का एस्टीमेट वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) ने हाल ही में जारी किया। छह टाइगर...
वार्षिकोत्सव…देश के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए
कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कमेड़ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘देश हमारा’ संपन्न हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के गौरवमयी इतिहास व संस्कृति...
प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध
रायपुर- राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, खरीद और बिक्री पर रोक लगा...
आगरा मैं दिनांक 21/01/2019 को बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण समिति...
एक भयभीत लड़की श्रीमती अफसाना ( नाम बदला हुआ), जिला आगरा की रहने वाली महिला है जो शादी के 1 साल बाद से ही...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती मुश्किलों...
जोश, जुनून और जज्बा हो तो मंजिल तक पहुंचने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही दिल्ली के बलजीत नगर की रहने वाली रितु...
UP Police Result 2018: नतीजे घोषित, यूं जारी किया गया रिजल्ट
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों की SMS से दी...
गुजरात / पुलिस चौकी पर लिख दिया रेमंड शॉप, कपड़े खरीदने पहुंच गए लोग
अहमदाबाद. यहां एक पुलिस चौकी पर रेमंड कंपनी की ओर से की गई ब्रांडिंग पुलिसकर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। चौकी में शिकायत लेकर...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च...
फ़िरोज़ाबाद(उ.प्र.)- मिशन मोदी अगेन पीएम जिला फिरोजाबाद की जिला इकाई द्वारा दिनाँक 25 मार्च 2019 को होली मिलन समारोह जिला कार्यालय पर आयोजित किया...
Covid-19: मास्क धोते समय की गईं ये गलतियां पड़ न जाए सेहत पर भारी,...
Covid-19 Basic Mask Hygiene Mistakes: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सरकारें अलर्ट हो गई हैं। लोगों को कोविड-19 संक्रमण से...
आधार पर लगा फोटो बदलवाने के आसान स्टेप्स….
अक्सर कहा जाता है कि वोटर आईडी और आधार पर फोटो जितनी खराब दिखती है, व्यक्ति उतना खराब नहीं होता। तो जनाब! अगर आपको...