आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद…

0
481

सेंधवा. बड़वानी जिले के खेतिया पानसेमल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से आतंक मचा रहा आमखाेर तेंदुआ शुक्रवार रात पिंजरे में कैर हाे गया। शनिवार सुबह पिंजराें काे देखने पहुंची टीम काे तेंदुआ पिंजरे में कैद नजर आया। रात में वह भड़गोन में पिंजरे में बंद बकरी काे खाने के लिए आया और फंस गया। इन सात दिनों में तेंदुए ने एक युवती की जान ले ली और तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। तेंदुए ने एक बकरी का भी शिकार किया था।
गौरतलब है कि पिछले शनिवार तेंदुआ ग्राम भडगोन में एक किशोरी को पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया था। बाद में उसका वहां पर शव मिला था। उसके दूसरे दिन ग्राम आमदा में एक व्यक्ति को हमला कर घायल कर दिया था।तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था। इन सात दिनों में तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इंदौर के रालामंडल से टीम बुलाई थी। टीम ने जंगल व खेतों में चार स्थानों पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के लिए जान बिछाया था। वन विभाग ने ट्रैप कैमरे भी लगाए थे। इनके माध्यम से तेंदुए के पिंजरे के पास आने व आसपास से निकलने की फुटेज भी टीम को दिख रही थी। तेंदुए के हमले से हुई युवती की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोग खेत पर जाने से भी डर रहे थे। रेंजर संजय मालवीय के अनुसार पकड़ में आया तेंदुआ दो से ढाई साल का है। अभी भी क्षेत्र में दो से तीन तेंदुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here