तालाब में डूबने से मौत….

0
407

लखनऊ/पटना-  बिहार के छपरा जिले में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीन बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपने साथी को बचाने के लिए तालाब में कूदे थे। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के बहराइच की सरयू नदी में 20 किसानों से भरी नाव पलटी गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम दो लापता लोगों की तलाश कर रही है। 17 अन्य को बचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, छपरा के डोइला गांव के 10 बच्चे दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को तालाब से निकाला और हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया। छपरा में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। तालाब भी फुल हो चुके हैं। मौसम विभाग ने तीन से चार दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
अस्पताल से डॉक्टर गायब, हंगामा
ग्रामीण जब बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि डॉक्टर नहीं थे। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉक्टर तुरंत अस्पताल पहुंचे। तब जाकर बच्चों का इलाज शुरू हो सका। 7 बच्चों की मौत से पूरा गांव सदमे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here