सूखी नदी में अचानक बढ़ गया पानी

0
805

इंदौर- रविवार दोपहर मालवा-निमाड़ में हुई जोरदार बारिश से बुरहानपुर की सूखी नदी में बाढ़ आ गई। नदी पर पुलिया के निर्माण कार्य में लगे 7 मजदूर बाढ़ के मध्य फंस गए। प्रशासन द्वारा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर के निंबोला के बसाड़ गांव के पास सूखी नदी पर पुलिया के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे, तभी जोरदार बारिश के चलते सूखी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी का पानी इतनी तेजी से बढ़ा की पुल निर्माण कार्य में लगे 7 मजदूर बाढ़ के बीच फंस गए।
मामले की जानकरी जैसे ही प्रशासन को मिली वैसे ही बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया। वहीं, पुलिस भी स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को सुरक्षित निकालने का कार्य प्रारंभ किया है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here