बीजेपी……1 हजार मतों से आगे

0
536

चंडीगढ़. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की किरण खेर अब मात्र 1 हजार मतों से आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन बंसल 10 बजे मतगणना केंद्र पर पहुंचे।
यहां मतगणना के दौरान एक ईवीएम मशीन पर पिंक सील न लगी होने के कारण कांग्रेस ने कुछ समय के लिए मतगणना रूकवा दी थी।फिर से यहां मतगणना प्रारंभ हो गई है।
सेक्टर-26 सीसीईटी में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम के सामने मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। शाम तक इस सीट के नतीजे सामने आ जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।
रिजल्ट अपडेट्स:
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा की किरण खेर ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल खेर के सामने है।
मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है।
किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल से 8 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है।
ईवीएम पर पिंक सील न लगी होने के कारण कांग्रेस ने मतगणना रूकवाई
मतगणना शुरू
पवन बंसल पहुंचे मतगणना केंद्र पर
किरण खेर को अब तक14654 और पवन बंसल को 13140 वोटें मिली है।
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों को जोरदार टक्कर दे सकते हैं। चंडीगढ़ में चुनाव के सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। चंडीगढ़ सीट पर कुल 70.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 73.62 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा सेक्टर-25 के गवर्नमेंट माॅडल हाई स्कूल और गवर्नमेंट माॅडल स्कूल (स्मार्ट) सेक्टर-53 में 85.41% वोटिंग हुई।
कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है चंडीगढ़
इस सीट पर सबसे पहले 1967 में हुए चुनाव में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से अधिकतर समय इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। पवन बंसल 1991,1999,2004 और 2009 में इस सीट पर जीत का परचम लहराया था। 2014 में भाजपा की किरण खेर ने पवन बंसल को हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here