रायपुर. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में समय है, लेकिन रुझान आना शुरू हो गए हैं। ईवीएम खोली जा चुकी हे और मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं डाकमत पत्रों की गिनती में 11 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें दोे सीटों पर कांग्रेस और नौ सीटों पर भाजपा आगे हो गई है। 27 मतगणना केंद्रों में 5184 मतगणनाकर्मी और माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। वहीं सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर में होने के चलते यहां के नतीजे सबसे आखिरी में घोषित होंगे।
लाइव रिजल्ट अपडेट :
सुबह 9.53 बजे कांकेर से भाजपा के मोहन मंडावी 8000 वोटों से आगे
दुर्ग से विजय बघेल 24 हजार वोटों से आगे निकले
सुबह 9.47 बजे : राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडेय 8690 से आगे।
सुबह 9.40 बजे : कोरबा से भाजपा के ज्योतिनंद दुबे आगे निकले
सुबह 9.38 बजे : रायपुर सीट से भाजपा के सुनील सोनी 10 हजार वोट से आगे
सुबह 9.34 बजे : दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 10 हजार से ज्यादा वोटो से आगे
सुबह 9.28 बजे : बस्तर से 4197 वोटों से कांग्रेस के दीपक बैज आगे।राजनांदगांव से कांग्रेस के भोलाराम साहू आगे निकले।
सुबह 9.26 बजे : रायपुर से भाजपा के सुनील सोनी और बिलासपुर से भाजपा के अरुण साव आगे।
सुबह 9.17 बजे : रायपुर से कांग्रेस के प्रमोद दुबे आगे निकले
सुबह 9.09 बजे : महासमुंद से कांग्रेस धनेंद्र साहू 5000 वोटों से आगे
सरगुजा से रेणुका सिंह 3000 वोटों से आगे
सुबह 8.03 बजे : सरगुजा से भाजपा की रेणुका सिंह आगे निकलीं।
सुबह 9.01 बजे : रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय आगे निकलीं।
सुबह 8.57 बजे : रायगढ़ से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया आगे निकले।
सुबह 8.56 बजे : कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 5000 वोटों से आगे।
सुबह 8.36 बजे : महासुंद में कांग्रेस के धनेंद्र साहू, राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडेय आगे।
सुबह 8.36 बजे : बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज 1971 वोटों से आगे
सुबह 8.29 बजे : सरगुजा से कांग्रेस के खेलसाय सिंह, जांजगीर से भाजपा के गुहाराम अजगले आगे।
सुबह 8.24 बजे : दुर्ग सीट से भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं।
सुबह 8.19 बजे : रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय, रायपुर सीट से सुनील सोनी आगे
सुबह 8.17 बजे : कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योसना महंत आगे
सुबह 8.12 बजे : बिलासपुर से कांग्रेस अटल श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं।
सुबह 8.10 बजे : कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आग चल रहे हैं।
14 राउंड में हागी काउंटिंग
कम मतदान केंद्रों वाले विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल और अधिक मतदान केंद्रो वाले क्षेत्रा की मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाए हैं। लोकसभावार 14 से 22 राउंड में गणना होगी। लोकसभा चुनाव के लिए 41,197 निर्वाचन कार्मिकों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे, जिसमें से 22,901 प्राप्त हो चुके हैं। जबकि 17,223 पंजीकृत सर्विस मतदाताओं को ऑनलाईन पोस्टल बैलेट भेजे गए थे, इसमें से 10,803 प्राप्त हो चुके हैं।
ईवीएम से गिनती पूरी होने के बाद सबसे अंतिम में रैंडमली विधानसभावार 5-5 वीवीपीएट बॉक्स खोले जाएंगे, जिनका मिलान ईवीएम से आए परिणाम से किया जाएगा। इस व्यवस्था के चलते परिणाम की घोषणा होने में रात 12 बज सकते हैं, लेकिन स्थिति देर शाम तक ही स्पष्ट हो जाने की संभावना है।
पिछले चुनावों की बात करें तो वर्ष 2014 में भाजपा को 10 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में महज एक दुर्ग लोकसभा सीट ही गई। वहीं एग्जिट पोल में इस बार नतीजे चौंकाने वाले दिखाए गए हैं। सारे एग्जिट पोल को देखें तो उसके मुताबिक, भाजपा को प्रदेश में 3 से 5 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।
वहीं कांग्रेस के खाते में 3 से 4 सीटों की बढ़त हो रही है और उसे 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की 10 हजार करोड़ की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाएं भाजपा पर भारी पड़ीं हैं। दूसरी ओर उम्मीदवारों की बात करें तो इसे जनता की नाराजगी समझें या भाजपा का अंदरूनी सर्वे, पार्टी ने सभी सीट पर नए चेहरों को ही मौका दिया है।