गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी उमीदवार से पीछे चल रहे हैं। आगर में दूसरा राउंड में सुसनेर से बीजेपी आगे कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 2298और बीजेपी के रोडमल राठौर को 5063 वोट। 4817 मत से भाजपा आगे। बैतूल-हरदा-हरसूद सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से आगे चल रहे हैं। सीधी से रीति पाठक आगे चल रही हैं। शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। रतलाम से कांति लाल भूरिया पीछे चल रहे हैं। जबवपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता कांग्रेस प्रत्याक्षी मीनाक्षी नटराजन से 11200 वोटों से आगे, दूसरे राउंड की मतगणना शुरू। देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी (69014) प्रह्लाद सिंह टिपानिया (39490) आगे चल रहे हैं। ग्वालियर में भाजपा आगे चल रही है। छिन्दवाड़ा विधानसभा के दुसरे राउंड में कमल नाथ जी 5000 से आगे। लोकसभा के दुसरे राउण्ड के बाद नकुल नाथ 8000 से आगे। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से 8329 मतों से आगे। पहले राउंड की गणना के बाद दमोह से भाजपा प्रत्याशी दस हजार मतों से आगे। डाक मतपत्रों की गणना में 29 में से 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। खंडवा में अरुण यादव पीछे, छिंदवाड़ा में नकुलनाथ आगे। रतलाम में भाजपा के गुमान सिंह डामोर आगे, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया से मुकाबला । गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया डाक मतपत्रों की गिनती में 313 वोटों से पीछे। इंदौर में दो नंबर विधानसभा में भाजपा के शंकर लालवानी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच में 14 में से 13 बूथ पर पंकज संघवी पीछे, सिर्फ पंचम की फेल बूथ पर संघवी आगे रहे। डाक मतपत्रों की गणना में छिंदवाड़ा, गुना और खजुराहों में कांग्रेस आगे चल रही है। भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर आगे।
दो सीटें जीती थी कांग्रेस: 2014 के लोकसभा भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ सीएम बन चुके हैं और अपनी सीट से अपने बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।