बच्ची को आठ से दस जगहों पर काट खाया – कॉलोनी में 8वीं घटना

0
674
कुत्तों ने बच्ची को आठ से दस जगहों पर काट खाया
जयपुर। शहर में कुत्तों द्वारा बच्चों को काटने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। पास में ही मेयर विष्णु लाटा का घर हैं और जहां घटनाएं हो रही हैं वह वार्ड चेयरमैन धर्मसिंह का हैं, इसके बावजूद नगर निगम कुत्ते पकड़ने नहीं जा रहा। शनिवार को मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में फिर से कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की माही पर हमला कर दिया। बच्ची को बड़ी मुश्किल से कॉलोनी के लोगों ने बचाया। लेकिन आवारा कुत्तों ने बच्ची को आठ से दस जगहों पर काट खाया। इसके बाद बच्ची को हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। यह आठवीं घटना हैं, जब पार्क अथवा घर के बाहर खेलते बच्चों को कुत्तों ने काटा है। तीन दिन पहले भी गणेश नगर में बच्चे को कुत्तों ने काटा था, जो मानसरोवर के साकेत हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं।  घायल बच्चे के पिता आशीष छाबड़ा ने बताया कि बुधवार शाम साढे 5 बजे बच्चा घर के पास ही पार्क में खेलने गया था। पार्क के गेट से निकलते ही 8-10 आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर काट दिया। कुत्ते के काटने से घायल बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोसियों ने छुड़ाया। घायल बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, अभी बच्चे की हालत गंभीर बनीं हुई है। कुत्तों के काटने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है।  पिछले दिनों 10 वर्षीय अंश गणेश नगर स्थित शिव मंदिर के पास खेल मैदान में खेल रहा था। खेल मैदान से घर जाते समय रास्ते में 5-6 कुत्तों ने घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी तरह 5 वर्षीय छोटू को भी आवारा कुत्तों ने काट लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here