मोदी पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप – प्रियंका

0
487
मोदी पर तंज- आप जनता की समस्या सुनने को तैयार नहीं, क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?..

अमेठी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अमेठी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा के राष्ट्रवाद के बारे में पता नही है, लेकिन वे (मोदी) किसानों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। ये किस तरह का राष्ट्रवाद? जब हजारों किसान नंगे पैर पूरे देश भर से आपके दरवाजे तक आए और आपने उनकी बात नहीं सुनी। गरीबों की सुनवाई नहीं, नौजवानों से झूठे वादे किए जाते हैं, यही देशभक्ति है?

प्रियंका ने कहा, ”राष्ट्रवाद का मतलब, देश और लोगों का विश्वास जीतना है। जब देश के लोग ही परेशान होंगे तो राष्ट्रवाद की बात करना क्या उनके साथ बेइमानी नही होगी?” प्रियंका ने मोदी पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

मुझे नहीं मालूम किस जाति के हैं मोदी- प्रियंका
प्रियंका ने कहा, ”मुझे प्रधानमंत्री की जाति के बारे में नहीं पता। विपक्ष ने कभी चुनाव के दौरान के दौरान इस तरीके से बात नहीं की। खासतौर पर जो कांग्रेस के नेता हैं, सिर्फ विकास के मुद्दे उठा रहे हैं। हम उनकी जाति नहीं जानना चाहते थे और न ही हमने कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की, लेकिन उन्होंने क्या किया। मोदी ने चुनाव के दौरान जाति शब्द का इस्तेमाल कर अपना कद छोटा कर लिया है।”

प्रियंका ने कहा- अमेठी की जनता स्वाभिमानी

  • कांग्रेस महासचिव ने कहा- स्मृति 5 सालों में सिर्फ 16 बार यहां आईं, पूरे अमेठी में भी नहीं घूमीं

प्रियंका ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे (स्मृति) पांच साल में सिर्फ 16 बार यहां आई, लेकिन पूरे अमेठी में नहीं घूमीं। चार-पांच घंटे के दौरे के दौरान मीडिया उनके साथ रहती थी। कभी वो यहां जूते बांटती हैं तो कभी साड़ियां। अमेठी की जनता बड़ी स्वाभिमानी है। यहां के लोग ऐसे नेता का कभी समर्थन नहीं करेंगे, जो उन्हें भिखारी समझते हैं।

शनिवार रात अचानक पहुंची अमेठी पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका शनिवार रात अचानक अमेठी पहुंच गईं। उन्होंने मुंशीगंज गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया और इससे पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। रविवार सुबह प्रियंका ने अमेठी में बसपा नेता जयप्रकाश तिवारी के घर पहुंची और उनसे मुलाकात की। तिवारी बसपा से ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। इसके बाद प्रियंका मुशीगंज के भुसियाए गांव पहुंचीं। जहां ग्राम प्रधान राम अचल प्रधान के घर लोगों की जमा भीड़ से उन्होंने मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here