10 करोड़ सब्सक्राइबर्स तक पहुंचने के करीब

0
500
टी-सीरीज - स्वीडन के चैनल प्यूडीपाई से टक्कर

मुंबई . भारतीय चैनल टी-सीरीज यू-ट्यूब पर दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी इसके 9.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और ये दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला यू-ट्यूब चैनल है। 9.4 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ स्वीडन का चैनल प्यूडीपाई दूसरे नंबर पर है। प्यूडीपाई गेम कमेंटेटर है जो फनी वीडियोज बनाता है।

इसेे स्वीडन के फेलिक्स एरविद उल्फ केजेलबर्ग चलाते हैं। लंबे समय से दोनों के बीच नंबर वन बनने की दौड़ चल रही है। यह दौड़ पिछले वर्ष अक्टूबर में उस समय शुरू हुई जब दोनों चैनल के करीब 6.7 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए थे। अब सोशल मीडिया एनालिटिकल पेज सोशल ब्लेड के अनुसार टी-सीरीज आने वाली 21 मई तक 10 करोड़ सब्सक्राइबर वाला दुनिया का पहला यू-ट्यूब चैनल हो सकता है। गौरतलब है कि प्यूडीपाई चैनल टी-सीरीज पर फेक सब्सक्राइबर और रोबोट का सहारा लेने का अारोप लगाता रहा है।

देश में सस्ता डेटा, पंजाबी सिंगर के कारण बढ़ रहा : उर्दू वालों को मिलाकर करीब 55 करोड़ लोग हिंदी बोलते- समझते हैं, जबकि प्यूडीपाई के वीडियो अंग्रेजी में होते हैं, जो करीब 98.3 करोड़ लोग समझते हैं। इसलिए ये बात गलत है कि भारत बड़ा देश है इसलिए टी-सीरीज आगे बढ़ रहा है, आइए जानंे क्या है सही कारण-

देश में डेटा 2013 के मुकाबले 95% सस्ता हो चुका है। 2018 तक देश में 56 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर हो गए थे। हम अभी औसतन 8.3 जीबी डेटा प्रति यूजर हर महीने इस्तेमाल करते हैं।
देश की 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। ये मीडिया कंटेंट पसंद करते हैं।
टी-सीरीज हिंदी के अलावा पंजाबी सितारों के साथ करार कर रही है। जैसे गुरु रंधावा, बादशाह, हार्डी संधु आदि। टी-सीरीज के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में गुरु रंधावा का लाहोर गाना नंबर एक पर है। इसे 71.6 करोड़ बार देखा गया।
टी-सीरीज रोज औसतन 6 से 8 वीडियो अपलोड करता है। इसकी तुलना में प्यूडीपाई एक वीडियो अपलोड करता है। वहीं दूसरी ओर टी-सीरीज में बड़ी संख्या में सितारों की लाइन है, जबकि प्यूडीपाई पर केवल एक व्यक्ति ही स्क्रीन पर होता है।
टी-सीरीज अकेले नहीं है। इसका एपल म्यूजिक, अमेजॉन प्राइम म्यूजिक, गाना, सावन, जियो म्यूजिक, विंक म्यूजिक, हंगामा आदि कई म्युजिक प्लेटफॉर्म्स के साथ करार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here