वॉशिंगटन. अमेरिका के शहर सिएटल में बन रहे नए गूगल कैंपस में एक क्रेन बिल्डिंग से गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हुए। दमकल विभाग के अधिकारी हेरॉल्ड एस. के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। गूगल के नए कैंपस का निर्माण कार्य जारी है। इसी सिलसिले में इस क्रेन को लाया गया था।
- क्रेन के फेल होने की जांच की जाएगी – वॉशिंगटन के श्रम विभाग ने कहा
- सिएटल में बनाया जा रहा गूगल का नया ऑफिस
शहर के केंद्र में स्थित इस परिसर में गूगल के नए कैंपस का निर्माण किया जा रहा है। जब क्रेन बिल्डिंग से गिरी तो इसके नीचे छह गाड़ियां दब गई। घटना में तीन पुरुषों के साथ एक महिला की मौत हो गई। इनमें दो आयरन वर्कर थे जबकि अन्य कार में मौजूद था।
घायलों में एक चार महीने की बच्ची
घायलों में एक 27 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय महिला के साथ एक चार महीने की बच्ची भी है। क्रेन कैसे गरी, वॉशिंगटन का श्रम और उद्योग विभाग इसकी जांच करेगा। सिएटल के मेयर जे.डर्कन ने कहा कि शहर के लिए यह दिन भयावह था, लेकिन ऐसा हादसा कभी भी, किसी के भी साथ हो सकता है। सिएटल इन मौकों पर एकजुटता दिखाता है।