हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की सोमवार को एक तस्वीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ वायरल हुई। इसके बाद से दिल्ली के राजनीति गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई। एक दिन पहले ही सपना चौधरी की तस्वीर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ आई थी और बताया गया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। हालांकि, बाद में सपना ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्वीकार किया है कि कल (रविवार) सपना से उनकी मुलाकात हुई है, दोनों ने साथ खाना भी खाया। मनोज तिवारी ने कहा कि सपना ने कहा है कि वह आगे जो भी करेंगी मीडिया को बताएंगी। ऐसे में मैं क्या कहूं, जो होगा मीडिया में आएगा।
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन पार्टी ने न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। इससे सपना के लिए असहज स्िथित पैदा हो गई। इसीलिए उन्होंने तुरंत कांग्रेस से दूरी बना ली।