गुजरात में 58 साल बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक………

0
589

कांग्रेस मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अपनी कार्यसमिति  की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक का इस मायने में खासा महत्व है कि यह बैठक आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के दो दिन बाद हो रही है।

अहमदाबाद: प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए साबरमती आश्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी

कांग्रेस की CWC की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि कांग्रेस महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से पूरे देश में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में हैं। सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

लोकसभा चुनाव: 9 राज्यों के नतीजे भाजपा का भविष्य तय करेंगे
गुजरात में 58 वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होने जा रही है। राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस गांधीनगर में ‘जय जवान, जय किसान सभा का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो सकती हैं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी इसी सभा के दौरान कांग्रेस में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here