RRB Group D Result जारी होने की तारीख की पुष्टि की है…..

0
492

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने कथिततौर पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि की है। खबरों की मानें तो यह रिजल्ट 28 फरवरी से पहले कभी भी जारी किया जा सकता है। इस के साथ ही आरआरबी की ओर से आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा 2018 का परिणाम भी मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में देशभर से करीब एक करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीवारों को अब ग्रुप डी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि इससे पहले 24 फरवरी को आरआरबी की रिजनल वेबसाइट्स में रेलवे में 130000 पदों पर भर्ती का नोटिफकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती 30 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ और 100000 लिपिक वर्गीय स्टाफ की भर्ती जानी है। आरआरबी की इस नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मार्च 2019 से शुरू होंगे। यहां देखें -> एक लाख 30 हजार भर्ती का विज्ञापन

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट में पास होने लिए मानक योग्यता (criteria)-
आरआरबी के नोटिफकेशन के अनुसार, उम्मीदवार को कम से कम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए पासिंग मार्क 30 फीसदी होंगे। चूंकि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में देशभर से एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है ऐसे में माना जा रहा है कि इस परीक्षा में 52 से 67 फीसदी अंक लाने वाले उम्मीदवार ही सफल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here