मिताली राज के नाम एक और उपलब्धि, ये कारनामा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर…

0
590

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मिताली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होेंने 200 वनडे खेलने का कारनामा किया है। उन्होंने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में यह उपलब्धि हासिल की। यही नहीं, यह कप्तान के तौर पर उनका 123वां मैच है, जो रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले वर्ष अप्रैल में इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के 191 मैचों के वर्ल्ड रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। यह मैच इंग्लैंड और भारत के बीच नागुपर में खेला गया था। बता दें कि मिताली ने वनडे में पदार्पण जून 1999 में किया था और आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला मैच खेला था।

वहीं भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

विश्व कप पर भारत की दावेदारी को लेकर राहुल द्रविड़ ने कही ये बड़ी बात

सबसे ज्यादा वन-डे खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स

मिताली राज (भारत)  – 1999-2019* –  200

चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 1997-2016 – 191

झूलन गोस्वामि (भारत)-  2002-2019* – 174

एलेक्स ब्लैकवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 2003-2017 – 144

जेनी गन (इंग्लैंड) –  2004-2018* –  143

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here