प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ओडिशा की पुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर…

0
465

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ओडिशा (Odisha) की पुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य के प्रमुख दल, बीजद ने भी जवाबी रणनीति की तैयारी शुरू कर दी है। अगर मोदी पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो बीजद उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर सकता है। बीजद इसे राज्य के व्यापक विकास के परिप्रेक्ष्य में रखकर देखेगा। पुरी सीट अभी बीजद के पास है।

बीजद से जुड़े सूत्रों ने कहा, हालांकि प्रधानमंत्री के पुरी से चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ इतना भर है कि राज्य भाजपा संगठन ने अनुरोध भेजा है कि प्रधानमंत्री वहां से चुनाव लड़ें। तभी से ये चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन अगर प्रधानमंत्री पुरी या ओडिशा की किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार होते हैं तो बीजद उस स्थिति में अपनी रणनीति लागू करेगा। पिछले चुनाव में ओडिशा की 21 में से 20 सीटें बीजद ने जीती थीं। जबकि एक सीट भाजपा ने जीती थी।

गुजरात:भाषण देते हुए अचानक क्यों रुके PM मोदी,जानिए उनकी 10 बड़ी बातें
बीजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, मोदी यदि चुनाव लड़ने के लिए ओडिशा आते हैं तो यह राज्य के लिए फायदेमंद होगा। उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर राज्य के विकास के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं। ओडिशा को केंद्र से ज्यादा मदद की जरूरत है। इसलिए दल इसे सकारात्मक रूप से ले सकता है। बीजद मोदी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय भी ले सकता है। उसके लिए राज्य का विकास सर्वोपरि है।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने लिया PUBG का नाम, 10 खास बातें
दरअसल, पुरी से प्रधानमंत्री के चुनाव लड़ने के पक्ष में कई बातें कही जा रही हैं। एक, इससे जहां ओडिशा में भाजपा के लिए अच्छा माहौल बनेगा, वहीं पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के चुनावों से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। हिंदी क्षेत्र में सीट कम होने की संभावना के चलते भाजपा के लिए पूर्वी हिस्से ज्यादा अहम हो गए हैं। इसलिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के पुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है। हालांकि वाराणसी से मोदी के दोबारा चुनाव लड़ने की पुष्टि पार्टी की तरफ से की जा चुकी है। लेकिन दूसरी सीट वडोदरा होगी या पुरी या फिर कोई और, यह अभी साफ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here