ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इतिहास रचने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड पहुंची है, जहां दोनों टीमें के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। नेपियर के मैक्लीन पार्क मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामन जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 38 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4, मोहम्मद शमी ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके। केदार जाधव के हाथ 1 सफलता लगी। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। अंबाती रायुडू और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। वहीं दिनेश कार्तिक और रवीन्द्र जडेजा को बाहर बैठाया गया है। नीचे पढ़ें मैच का लाइव अपडेट्स…
10:20 AM: कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के आखिरी तीन विकेट 10 रन के अंदर झटककर पूरी टीम को 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने 4, शमी ने 3, चहल ने 2 और केदार जाधव ने 1 विकेट चटकाया।
10:13 AM: महेंद्र सिंह धौनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को स्टंप आउट किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 150 के अंदर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए अब तक मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके हैं। केदार जाधव को 1 सफलता मिली है।
10:00 AM: कुलदीप यादव ने अपने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो विकेट झटक कीवी टीम को संकट में डल दिया। उन्होंने पहले कप्तान केन विलियमसन को 64 रन के निजी स्कोर पर विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद डग ब्रेसवेल को बोल्ड कर न्यूजीलैंड के आठवें विकेट का पतन किया।
09:44 AM: मोहम्मद शमी ने मिशेल सैंटनर को 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पगबाधा आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। शमी का मैच में यह तीसरा विकेट है। कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं। डग ब्रेसवेल उनका साथ निभा रहे हैं।
09:27 AM: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 63 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अपना 36वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। वह क्रीज पर मौजूद हैं। मिशेल सैंटनर दूसरे छोर पर उनका साथ निभा रहे हैं।
09:21 AM: केदार जाधव की गेंद पर कुलदीप यादव ने मिड ऑन पर अपनी दाहिनी ओर छलांग लगाते हुए हेनरी निकोल्स का शानदार कैच लपका। निकोल्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद मिशेल सैंटनर क्रीज पर कप्तान केन विलियमसन का साथ निभाने के लिए आए हैं। भारत की ओर से शमी और चहल ने 2-2 और केदार जाधव ने 1 विकेट झटका है।
09:15 AM: न्यूजीलैंड की टीम ने 23वें ओवर में अपने सौ रन पूरे किए। केल विलियमसन और हेनरी निकोल्स की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की ओर से अब तक भुवी, शमी, शंकर, चहल, कुलदीप और केदार ने गेंदबाजी में अपने हाथ आजमाएं हैं। सफलता सिर्फ चहल और शमी को ही मिली है।
09:01 AM : मोहम्मद शमी के बाद युजवेंद्र चहल ने भी न्यूजीलैंड को दोहरा झटका दिया। उन्होंने रॉस टेलर (24) के बाद टॉम लैथम (11) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 76 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान केन विलियमसन और हेनरी निकोल्स की जोड़ी क्रीज पर है।
08:48 AM: विजय शंकर की गेंद पर केदार जाधव ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का आसान कैच छोड़ दिया। शंकर की शॉर्ट लेंथ गेंद पर विलियमसन ने पुल शॉट खेला मगर गेंद को जमीन पर नहीं रखे सके। गेंद फाइन लेग पर सीधे केदार जाधव के हाथ में गई लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके।
08:41 AM: युजवेंद्र चहल ने रॉस टेलर को 24 रन के निजी योग पर कॉट एंड बोल्ड कर न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 54 रन कर दिया। कप्तान केन विलियमसन और टॉम लैथम की जोड़ी क्रीज पर हैं।
08:15 AM मोहम्मद शमी और भुवी के ओवर्स के बाद गेंदबाजी में बदलाव हुआ है। ऑलराउंडर विजय शंकर को अटैक पर बुलाया गया है। जिन्होंने मेलबर्न में डेब्यू किया था।
07:50 AM: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यहां एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जैसे ही शमी ने गप्टिल को बोल्ड किया था, उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने विकेट का शतक पूरा कर लिया था और वह सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 56 मैचों में इस सफलता को हासिल किया।
07:50 AM: भारत को दूसरा विकेट भी जल्दी मिल गया है। इस बार कोलिन मुनरो को शमी गुप्टिल की तरह क्लीन बोल्ड कर दिया।
07:40 AM: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को पहला झटका देते हुए मार्टिन गुप्टिन को वापस पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने 5 रन बनाए।
07:30 AM: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच शुरू हो गया है।
07:20 AM: भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। अंबाती रायुडू और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं दिनेश कार्तिक और रवीन्द्र जडेजा को बाहर बैठाया गया है।
07:15 AM:
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, एमएस धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायुडू, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: मार्टिल गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉल लैथम, हेनरी निकोलस, मिचेल सैंटनर, ब्रैकवेल, टिम साउदी, ल्यूक फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
07:05 AM: