पीटर सिडल ने रोहित शर्मा को भेजा पवेलियन….

0
492

01:05 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/1, शिखर धवन 12 और विराट कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

12:52 PM: भारत को लगा पहला झटका। पीटर सिडल की गेंद पर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा शॉन मार्श को कैच थमा बैठे। 17 गेंद पर 9 रन बनाकर रोहित पवेलियन लौटे। शिखर धवन का साथ देने क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।

12:48 PM: पांच ओवर में भारत का स्कोर 10/0, रोहित शर्मा 5 और शिखर धवन 5 रन बनाकर क्रीज पर।

12:33 PM: भारतीय पारी शुरू, रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर

11:50 AM: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा 10वां झटका। 230 रन पर ऑस्ट्रेलियाई पारी सिमट गई। आखिरी विकेट गया मोहम्मद शमी के खाते में। शमी ने बिली स्टानलेक को बिना खाता खोले आउट किया। भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 231 रन। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने छह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए।

11:45 AM: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया नौवां विकेट, युजवेंद्र चहल के खाते में छठा विकेट। चहल की गेंद पर एडम जाम्पा विजय शंकर को कैच थमा बैठे। 14 गेंद पर 8 रन बनाकर जाम्पा आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को 48वें ओवर की चौथी गेंद पर ये झटका लगा। 48 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 229/9

11:35 AM: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया आठवां विकेट, युजवेंद्र चहल के खाते में पांचवां विकेट। चहल की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 63 गेंद पर 58 रन बनाकर हैंड्सकॉम्ब आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर ये झटका लगा। 46 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 219/8

11:28 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर झाय रिचर्ड्सन केदार जाधव को कैच थमा बैठे। रिचर्ड्सन 23 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया स्कोर 44 ओवर में 207/7

11:19 AM: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जड़ा पचासा, 57 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 197/6

11:05 AM: 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 190/6, पीटर हैंड्सकॉम्ब 46 और झाय रिचर्ड्सन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

10:45 AM: 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल मोहम्मद शमी की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को कैच थमा बैठे। 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए मैक्सवेल, 34.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/6

10:25 AM: 30वां ओवर: मार्कस स्टोइनिस को युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया। स्टोइनिस 10 रन पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/5।

10:02 AM: 24वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका। उस्मान ख्वाजा 34 रन बनाकर युजवेंद्र चहल को ही कैच थमा बैठे। 23.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101/4

10:01 AM: भारत के खाते में तीसरा विकेट, युजवेंद्र चहल की वाइड गेंद पर धौनी ने शॉन मार्श को किया स्टंपिंग आउट। मार्श 54 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। 

09:47 AM: 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 80/2, उस्मान ख्वााजा 25 और शॉन मार्श 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को फिलहाल विकेट की तलाश है।

09:04 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कप्तान एरन फिंच एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अंपायर ने उंगली उठाई और फिंच बिना रिव्यू लिए मैदान से बाहर लौट गए। 24 गेंद पर 14 रन बनाकर फिंच आउट हुए। 9 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27/2

08:48 AM: 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15/1, एरन फिंच 6 और उस्मान ख्वाजा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:34 AM: भारत को पहला विकेट मिला। 2.5 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एलेक्स कैरी कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों पर पहला झटका लगा। कैरी 5 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/1

08:23 AM: बारिश रुकी, दोनों टीमें एक बार फिर मैदान पर उतरीं। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए एक रन।

08:02 AM: बारिश के चलते दो गेंद के बाद ही मैच रोकना पड़ा। मैदान पर कवर्स बिछ गए हैं। दोनों टीमें मैदान से लौट चुकी हैं।

08:00 AM: ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू, एरन फिंच और एलेक्स कैरी पारी का आगाज करने उतरे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर कर रहे हैं।

07:31 AM: बारिश के चलते मैच में कुछ देरी हुई। टॉस 10 मिनट देरी से हुआ और भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत की ओर से इस मैच में विजय शंकर डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव और अंबाती रायुडू को भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्लेइंग इलेवन में भी दो बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेसन बेहरनडॉर्फ की जगह बिली स्टानलेक और नाथन लायन की जगह एडम जाम्पा को टीम में शामिल किया गया है।

भारत का प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवनः एलेक्स कैरी, एरन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्ड्सन, एडम जाम्पा, पीटर सिडल, बिली स्टानलेक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here