RRB Group D Result 2018 latest update: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी होने के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। आंसर-की में अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर या उसके विकल्प को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे ऑनलाइन दर्ज करवाया जा सकता है। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
1. कब तक आएगा रिजल्ट – 1.89 करोड़ उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम की खबर के मुताबिक रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया जा सकता है। रेलवे अधिकारी अंगराज मोहन ने ये जानकारी दी है।
2. रिजल्ट से पहले आंसर-की पर आब्जेक्शन दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है। 19 जनवरी के बाद रेलवे सभी ऑब्जेक्शन्स पर विचार करेगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद हो सकता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड संशोधित उत्तर कुंजी जारी करे।
RRB Group D Result 2018: जानें कब तक आएगा आरआरबी ग्रुप डी
3. रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा।
4. महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए पीईटी की शर्तें-
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
5. कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा।