‘इशिता’ के नाम से फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं। इससे पहले दिव्यांका ने अपनी सगाई की तीसरी सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्होंने पति विवेक दाहिया के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की। साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा। इस फोटो में दिव्यांका और विवेक बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। यहीं से इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई।
तो क्या ब्रेकअप के बाद बिग बॉस-12 के इस कंटेस्टेंट से बढ़ रही है सृष्टि रोड़े की नजदीकी
दिव्यांका ने लिखा- तुमसे शादी सही फैसला…
दिव्यांका ने लिखा है, ‘मेरी जिंदगी के सभी कामों में से सबसे सही तुम्हारे साथ शादी करना रहा। मेरा सबसे सही फैसला। हैप्पी इंगेजमेंट एनिवर्सिरी। सभी के लिए रोजाना का ये आम दिन इस पूरी दुनिया में किन्हीं दो लोगों के लिए सबसे खास हो सकता है। किसी खास कारण से।’
बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में शादी की थी। ये शादी बेहद जल्दबाजी में और अचानक हुई थी जिससे दिव्यांका और विवेक के फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि दोनों के अफेयर की चर्चाएं तो होती थी लेकिन दोनों ने ही इन चर्चाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और अचानकर शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया था। शादी के बाद चंडीगढ़ में भी रिसेप्शन हुआ। जो विवेक दहिया का होमटाउन है।